Ad image

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर उदय लखमानी ने फहराया पार्टी ध्वज, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर उदय लखमानी ने फहराया पार्टी ध्वज, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

रांची

कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय लखमानी ने अपने आवास पर विधिवत रूप से कांग्रेस का झंडा फहराया। इस अवसर पर उदय लखमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आज़ादी की विरासत और लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि 1885 में स्थापित कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और संविधान की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उनमें संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और आम जनता के अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उदय लखमानी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत कर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *