Ad image

आर्मी लेप्टिनेंट शिवम को मंगुरा पंचायत वासियों ने किया स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आर्मी लेप्टिनेंट शिवम को मंगुरा पंचायत वासियों ने किया स्वागत

इचाक.

मंगुरा पंचायत के मोकतमा गांव निवासी शिवम कुमार सिंह के भारतीय आर्मी सेना के लेफ्टिनेंट बनने पर रविवार को पंचायत सचिवालय मंगुरा के प्रांगण मे मुखिया मीना देवी के नेतृत्व मे पंचायत वासियों के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिवम कुमार सिंह एवं उनके पिता अजीत कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. वे पूर्व सरपंच सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह के पोता है. लेफ्टिनेंट अजीत ने कहा कि लेफ्टनेंट बनने से काफी खुशी हुई है. यह सफलता कठिन मेहनत एवं लगन के कारण मिली है. जिसमे माता पिता का भी सहयोग रहा है.

- Advertisement -

इस दौरान विख्यात काष्ठ कलाकार दिनेश्वर राणा ने अपने हाथों से बना लकड़ी का हाथी भेंट किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, गौतम कुमार,बुधन कसेरा,प्रमोद कुमार,अजय सिंह, डॉ कौशल कुमार मेहता, बासुदेव राम,बीरेंद्र राणा,भोला सिंह,लक्ष्मण मेहता, कयूम अंसारी, अनिल सिंह, सुनील सिंह,मखन सिंह, खगेश्वर राणा, केशो महतो, शिबू सिंह, दिलीप ठाकुर, सीताराम कुशवाहा, गिरधारी पांडेय, अरुण स्वर्णकार, रामावतार स्वर्णकार, संदीप कुमार, रवि रजक, संदीप कुमार मेहता,सन्नू देवी के अलावा कई लोग शामिल थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *