Ad image

हजारीबाग प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

मुझे विश्वास है कि हजारीबाग प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी : मनीष जायसवाल

हजारीबाग

हजारीबाग प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रविवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए हजारीबाग प्रेस क्लब चुनाव के बाद सोमवार को नवनिर्वाचित टीम ने हजारीबाग शहर के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद सेवा कार्यालय में सांसद मनीष जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित हजारीबाग प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों को भी उन्होंने सम्मानित किया।

- Advertisement -

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी और पत्रकार हितों की रक्षा एवं मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस दौरान सांसद और पत्रकारों के बीच पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ हजारीबाग प्रेस क्लब के सदस्यों ने सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव रविवार की देर रात शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुरारी सिंह, सचिव पद पर दीपक सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सीतेश तिवारी,संयुक्त सचिव पद पर भास्कर उपाध्याय तथा कोषाध्यक्ष पद पर सागर कुमार निर्वाचित हुए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि सिंह, अपराजिता पाण्डेय, शशांक शेखर, गौरव प्रकाश, सुशांत सोनी, अभिषेक पाण्डेय, एजाज आलम, प्रदीप कुमार सिन्हा, अर्जुन टुडू एवं अनिल कुमार ने जीत दर्ज की। उक्त अवसर पर विशेषरूप से वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता, विकास सिंह, फैज अनवर, रितेश खण्डेलवाल, कमाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, गणेश सीटू, अजय कुमार साहू, रंजीत यादव, विजय वर्मा, किशोरी राणा, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *