कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद परिवारों का सहारा बना युवा साथी झारखंड
कंबल, गर्म कपड़े और मिठाई बांट कर मनाया नववर्ष
संवाददाता : बरही
युवा साथी झारखंड ने गुरुवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखण्ड के अतिपिछड़ा गांव चोरदाहा पहुंचकर बिरहोर टोला में खुले आसमान के नीचे निवास करने वाले सैकड़ों लाचार, बुजुर्गों, गरीब, वंचित व असहाय परिवारों के बीच कंबल, गर्म कपड़ों एवं मिठाई बांट कर नववर्ष का शुभारंभ किया। जहां सभी लोग इस कड़कड़ाती ठंड में अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिए युवा साथी झारखंड संस्था ने अध्यक्ष विकास सिंह के पहल पर गरीबों का दर्द समझा और सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल, गर्म कपड़ों और मिठाई का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा साथी झारखंड के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी विकास सिंह ने कहा कि जिले स्तर के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया। धर्म और जाति के बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण करना किसी जीवनदान से कम नहीं होते। गरीबों व असहायों का मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि हमने यह निश्चय किया है कि जितना हो सके मैं जरुरतमंद असहायों को मदद करूंगा।
मैं लगातार अपना समय निकालकर निजी तौर पर एवं संस्था के माध्यम से समाज के गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े लोगों को मदद पहुंचा रहा हूं। यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहा हूं एवं आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सक्षम और संपन्न लोगों से अपील किया है कि वे भी आगे आकर अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि ठंड से कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो। संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस कंपकंपा देने वाली ठंड में गरीब, जरूरतमंद एवं असहायों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण करना एक साहसिक कदम है। इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय मेहता, सह कोषाध्यक्ष शारूफ आलम, महामंत्री सहजाद आलम, संरक्षक सतीश गुप्ता, परमेश्वर, दीपेश, गौतम, आदित्य, अहमद, सहबुद्दीन, वसीम, विजय, जयंत, रेवल मौजूद रहे।

