Ad image

5 जनवरी को मनरेगा बचाओ अभियान, विनोद कुशवाहा ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का किया अपील

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

5 जनवरी को मनरेगा बचाओ अभियान, विनोद कुशवाहा ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का किया अपील

केंद्र सरकार रोजगार देने की जगह योजनाओं का नाम बदलने में लगी है : विनोद कुशवाहा

हजारीबाग

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी-राम-जी किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 5 जनवरी 2026 सोमवार से पूरे देश में मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की जाएगी। झारखंड की राजधानी रांची में भी इस अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए रोजगार और सम्मान का सबसे बड़ा आधार है।

- Advertisement -

इसके नाम और स्वरूप में बदलाव करना महात्मा गांधी के विचारों और संविधान प्रदत्त अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे रांची के मोरहाबादी बापू वाटिका गांधी प्रतिमा से लोकभवन/राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मनरेगा बचाओ के नारे के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि मनरेगा गरीबों को अधिकार आधारित रोजगार देने वाली योजना है। केंद्र सरकार रोजगार देने की जगह योजनाओं का नाम बदलने में लगी है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह आंदोलन केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *