Ad image

बरही में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बरही

रांची से पटना जाने के क्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का करसो आगमन हुआ। इस दौरान करसो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद पप्पू यादव सचमुच गरीबों, शोषितों और वंचितों के मसीहा हैं। उन्होंने हमेशा आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाया है और जरूरतमंदों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है।

- Advertisement -

वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से भावविभोर सांसद पप्पू यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोहर यादव, पूनम यादव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस नेता यमुना यादव, रिजवान अली, मो. गुलजार, कांग्रेस युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष मो. सरफराज, महावीर प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *