Ad image

पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यकर्त्ता मंजीत शर्मा द्वारा किया गया 500 कम्बल का वितरण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यकर्त्ता मंजीत शर्मा द्वारा किया गया 500 कम्बल का वितरण

गिरिडीह

सिहोडीह स्थित अपने आवास पर सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पांचवी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर नगर विकाश मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित हुए।मंत्री सुदीव्य कुमार ने जमुना मिस्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें स्वर्गीय जमुना मिस्त्री के ज्येष्ठ पुत्र संदीप शर्मा एवं कनिष्ठ पुत्र समाजसेवी मंजीत शर्मा के द्वारा गरीबों,जरूरतमंदों के बीच पांच सौ कंबल वितरण किया । इस अवसर पर माननीय नगर विकास एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व० यमुना मिस्त्री एक समाजिक व्यक्ति थे। उन्हीं कि राह पर उनके पुत्र द्वारा ऐसे कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को मदद करते हैं काफी सराहनीय हे ।इसी प्रकार आने वाले समय में समाजसेवा का भाव हमेशा रखना चाहिए। इसी तरह के कार्यक्रम से लोगों में अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव रखने की जरूरत हे।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, के अलावा शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, हसनैन, गोपाल शर्मा, राजेश प्रजापति, अशोक राम, राजेश कु० वर्मा ‘मृदुल’, योगेश्वर , विनोद वर्मा, छोटे लाल यादव, चुनमुन राम, संदीप शर्मा,रविंद्र शर्मा, अमन यादव, रौनक, रोनित शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, भुनेश्वर चौधरी,संजय चौधरी, पुनीत चौधरी,प्रदीप कुमार टिंकू, शशि पाठक,ढालो दास, विकास, शुक्लेश आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कंबल पाने वाले लोगों में काफी खुशी देखी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *