Ad image

बरसोत के चार माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने सहिया व एएनएम पर लापरवाही से टीकाकरण लगाने का लगाया आरोप

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरसोत के चार माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने सहिया व एएनएम पर लापरवाही से टीकाकरण लगाने का लगाया आरोप

बरही

बरही थाना क्षेत्र के बरसोत गांव के चार माह के बालक का हजारीबाग ले जाने के दौरान रविवार रात्रि मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान मितांशु कुमार पिता मुकेश रविदास ग्राम बरसोत थाना बरही जिला हजारीबाग के रूप में हुई। बच्चे की मौत होने के बाद मृतक के पिता समेत भारी संख्या में लोग बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और सहिया व एएनएम पर लापरवाही से टीकाकरण देने का आरोप लगाते हुए हल्ला काटने लगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी मौजूद रहे। मृतक बालक के पिता ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के नाम आवेदन दिया।

- Advertisement -

आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनका बच्चा जन्म से ही अत्यंत कमजोर था, उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहता था। इसी के कारण टीका लगवाने में विलंब हो रहा था। मैंने पूर्व में ही संबंधित एएनएम एवं सहिया को स्पष्ट जानकारी दी थी कि उनका बच्चा बीमार है, इसलिए वर्तमान में टीकाकरण नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद 3 जनवरी को लगभग 11 बजे दिन में सहिया बीना देवी एवं एएनएम विभा कुमारी द्वारा उनकी पत्नी को यह कहकर भयभीत किया गया कि अगर टीका नहीं लगवाया तो आगे गंभीर समस्या हो सकती है, इसके बाद उनकी पत्नी को बच्चा सहित आंगनबाड़ी केंद्र बरसोत बुलाया गया, जहां उनके बीमार बच्चे को उसकी स्वास्थ्य स्थिति की अनदेखी करते हुए जबरन पोलियो का चार बूंद और टीका लगाया गया।

बीमार बच्चे को टीका लगाने के बाद तबीयत अधिक बिगड़ गई और रात्रि में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि बच्चे की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को नजर अंदाज करते हुए लापरवाही पूर्वक एवं नियमों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया। जिसके कारण उनके पुत्र की असमय मृत्यु हो गई। वहीं उन्होंने उपाधीक्षक से घटना की निष्पक्ष जांच करने व दोषी सहीया एवं एएनएम के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग किया। पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग किया।

इस सम्बंध में उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि तीन जनवरी को उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में 27 लोगों को टीकाकरण दिया गया। जिस एएनएन विभा कुमारी ने टिका दिया, वह 13 वर्षों से टीकाकरण का कार्य कर रही है। मौत अन्य कारण से हुई होगी, मामले की जांच की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि एक टीम गठन कर मामले की जांच की जाएंगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *