Ad image

नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं अध्यापकों समेत अन्य नियुक्तियों को पूर्व सांसद प्रतिनिधि नें किया सम्मानित

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं अध्यापकों समेत अन्य नियुक्तियों को पूर्व सांसद प्रतिनिधि नें किया सम्मानित

इचाक

प्रखंड के बरका खुर्द पंचायत भवन के प्रांगण में इचाक पूर्वी क्षेत्र के नव नियुक्त सहायक आचार्य एवं बरका खुर्द पंचायत के प्लस टू हाई स्कूल के सहायक शिक्षक, आयकर विभाग ऑफिसर,रेवेन्यू इंस्पेक्टर समेत कई अन्य पदों पर नियुक्त हुए व्यक्तियों के लिए कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के इचाक प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, बरका खुर्द पंचायत की मुखिया सीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार मेहता, उच्च विद्यालय बरका खुर्द के पूर्व प्रधानाध्यापक बैजनाथ प्रजापति, उच्च विद्यालय बरका खुर्द के प्रधानाध्यापक श्रीकांत मेहता, समाजसेवी अशोक मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, कमल प्रसाद मेहता, पंकज मेहता समेत अन्य व्यक्तियों के हाथों सभी शिक्षकों समेत अन्य पदों पर नियुक्त हुए व्यक्तियों को बारी-बारी से अंग वस्त्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

सम्मानित किए गए शिक्षकों में मुख्य रूप से 10 प्लस टू के शिक्षक बरका खुर्द से रवि कुमार मेहता, हाई स्कूल शिक्षक में चयनित बद्री प्रसाद मेहता, सहायक शिक्षकों में बरका खुर्द से विजय कुमार यादव, विनोद प्रसाद मेहता, रतनपुर से प्रमोद पांडे, काला द्वार से रणविजय कुमार, नव नियुक्त सहायक आचार्य में रतनपुर निवासी लखन प्रसाद मेहता, देवेंद्र प्रजापति, शैलेश कुमार, विकास पांडे, व्यास राम, मनाई से जयशंकर प्रजापति, ग्राम बरका खुर्द से अनिल कुमार, संजय कुमार मेहता, मंडपा से महेंद्र प्रसाद मेहता, मुकतमा से सुनील सिंह, अम्बाटांड़ से जयप्रकाश राम, खुटरा से गिरधारी कुशवाहा, दरिया से प्रभा कुमारी, महेंद्र राम समेत अन्य पदों मे ग्राम बरका खुर्द के जैसे रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर अनिल कुमार, आयकर विभाग में पदस्थापित मिथिलेश मेहता, बीएसएफ में राम मेहता, काला द्वार के बलराम कुमार मेहता, बरका खुर्द के नीतीश कुमार आदि शामिल है।

निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि श्री मेहता ने अपने संबोधन में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता की संज्ञा देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और आज आप सबों को सम्मानित करते हुए मुझे फक्र महसूस हो रही है। आप जहां हैं अपने कर्तव्य एवं दायित्वों पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही साथ पठन पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। यह आप लोगों पर भरोसा ही नहीं पूरा विश्वास है। इस पर उपस्थित शिक्षकों ने भी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि की काफी प्रशंसा की और लोगों ने कहा कि इस प्रकार की उच्च सोच रखने वाले व्यक्ति समाज में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा की जो भी व्यक्ति छूटे हुए हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय मुखिया सीता कुमारी, पंसस प्रदीप कुमार मेहता, प्राचार्य श्रीकांत मेहता एवं पूर्व प्राचार्य बैजनाथ प्रजापति ने भी सम्मानित किए गए सभी व्यक्तियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *