बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कमेटी गठित. प्रखंड सह संयोजक विशाल कुमार मनोनीत
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत समिति गठन को लेकर रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने की संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से रिक्त प्रखंड सह संयोजक के पद पर विशाल कुमार को मनोनीत किया गया।
जबकि बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के सह मंत्री पप्पू यादव, अशोक यादव, सहसंयोजक बबलू गुप्ता, मुकेश साव, सुरक्षा प्रमुख निशांत कुमार यादव, गौ रक्षा प्रमुख पिंटू सोनी, अखाड़ा प्रमुख आशीष यादव, विद्यार्थी प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता, सामाजिक समरसता प्रमुख सूरज कुमार, सह प्रमुख सुनील गुप्ता, धर्म प्रमुख मधु यादव, सह प्रमुख सुनील गुप्ता का चयन किया गया। मौके प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सत्संग प्रमुख बजरंग साव, सोनू चंद्रवंशी, सुनील नायक, कुलदीप कुमार, राजा कुमार, दीपक कुमार, निशांत कुमार, शंकर कुमार, मोनू गुप्ता, अरबी रविदास, शिवपूजन कुमार, सोनू गुप्ता, चंदन कुमार, सूरज गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

