Ad image

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में आचार्या सृष्टि लकड़ा के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में आचार्या सृष्टि लकड़ा के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

बरही

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में कार्यरत आचार्या सुश्री सृष्टि लकड़ा के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी आचार्य-आचार्या, कर्मचारी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। सुश्री सृष्टि लकड़ा विद्यालय में जीव विज्ञान विषय की अध्यापिका के रूप में कार्यरत रहीं। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव, ओजस्वी व्यक्तित्व एवं पथ-प्रदर्शक विचारों के कारण विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनके शिक्षण कौशल और अनुशासनप्रियता ने भैया-बहनों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी गई कि सुश्री सृष्टि लकड़ा का चयन रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में प्राणीविज्ञान विषय में छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराने हेतु व्याख्याता (लेक्चरर) के पद पर हुआ है। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि सुश्री सृष्टि लकड़ा को झारखंड के माननीय राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण है। स्नेह मिलन कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह चयन विद्यालय, समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि दीदी सृष्टि लकड़ा के साथ बिताया गया समय विद्यालय परिवार के लिए अमूल्य है। वे अपने जीवन में सफलता की पराकाष्ठा को प्राप्त करें और शिक्षा जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करें, यही हमारी कामना है
कार्यक्रम का समापन सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने दीदी सृष्टि लकड़ा के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *