पलांडू निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र राजकुमार महतो का प्रादेशिक सेना क्लर्क में चयन, गांव में खुशी का माहौल
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव – प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पलांडू निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र राजकुमार महतो का चयन प्रादेशिक सेना क्लर्क (टी ए) में हुआ है। जिसका एक वर्ष का प्रशिक्षण अवधि पूरा कर घर लौटने पर गणमान्य लोगों ने ढोल- नगाड़े के साथ फूल माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पिता रामेश्वर महतो, बड़े चाचा लगनु महतो, जयराम महतो, बड़े भाई रामु महतो, आजसू प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष सह समाजसेवी नारायण प्रसाद, आजसू केन्द्रीय सचिव सह समाजसेवी नागेश्वर तुरी, बिजय महतो, सुनिल राज, बबलु कुमार, राहुल करमाली, दिलीप कुमार, प्रकाश कुमार, किशोर कुमार, प्रितम कुमार, बबलु गंझू, लालचंद कुमार, कौलेश्वर महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
वहीं बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संदीप कुशवाहा, मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी, एतवा तुरी, छटु गंझू , राजेन्द्र प्रसाद महतो, बालेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, प्रदीप महतो, लिटिल एंजल्स स्कूल प्राचार्य अजय कुमार, शिक्षक ईश्वर कुमार महतो, सुबेदार करमाली, शतीश करमाली, शिक्षक गणेश दास, जागेश्वर प्रसाद, सेविका कौशल्या देवी सहिया उषा देवी, जलसहिया रेखा देवी, सोमर महतो, पारसनाथ महतो सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल हैं ।

