Ad image

पंचायत सहायक संघ हजारीबाग का पुनर्गठन सम्पन्न, सुधीर प्रसाद मेहता बने जिला अध्यक्ष

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पंचायत सहायक संघ हजारीबाग का पुनर्गठन सम्पन्न, सुधीर प्रसाद मेहता बने जिला अध्यक्ष

हजारीबाग

पंचायत सहायक संघ हजारीबाग का पुनर्गठन बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से जिला कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से सुधीर प्रसाद मेहता को जिला अध्यक्ष, विकास कुमार पासवान को जिला सचिव, निरंजन प्रसाद को सह सचिव तथा विक्की कुमार चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में नीतू पांडे एवं आशीष रविदास को जिम्मेदारी सौंपी गई।

- Advertisement -

सह सचिव पद पर चंदन कुमार राणा, संगठन मंत्री के रूप में संजय कुमार कुशवाहा, मीडिया प्रभारी के रूप में मिथिलेश राणा तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में सरजू कुमार राम का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त हेमंत पांडे को संरक्षक, अनुज कुमार को प्रवक्ता बनाया गया तथा कई सक्रिय सदस्यों का भी चयन किया गया। पुनर्गठन के बाद नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधीर प्रसाद मेहता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत सहायकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत सहायकों को उचित मानदेय नहीं दे रही है, जिससे सभी पंचायत सहायक आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सुधीर प्रसाद मेहता ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सरकार पंचायत सहायकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो पंचायत सहायक संघ हजारीबाग जिला आगामी 20 जनवरी 2026 को प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में दीपिका पांडे मैडम के आवास घेराव आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ पंचायत सहायकों के हक और अधिकार की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पंचायत सहायक संघ जिंदाबाद के नारों के साथ संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *