Ad image

चौपारण क्षेत्र में शोक सभाओं में पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चौपारण क्षेत्र में शोक सभाओं में पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभाओं में शामिल होकर शोकाकुल परिवारों को दिया संबल

चौपारण पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह से मिलकर जाना उनका कुशलक्षेम

चौपारण

चय परगना ब्रह्मर्षि समाज के पूर्व सभापति स्वर्गीय खुशी प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी एवं वर्तमान अध्यक्ष सुधीर सिंह की पूज्य माताजी स्वर्गीय सुमित्रा देवी के 105 वर्ष की दीर्घायु में निधन से पूरे चय परगना क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, गहरी धार्मिक आस्था और मजबूत सामाजिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं। उनका जीवन परिवार व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा। आज उनके ब्रह्मभोज सह श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मनीष जायसवाल चौपारण के चतरा मोड़ स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

- Advertisement -

इसी क्रम में सांसद मनीष जायसवाल भाजपा चौपारण पश्चिमी मंडल के महामंत्री आशीष सिंह के पूज्य पिता स्वर्गीय आदित्य सिंह के एकादशा के अवसर पर चौपारण प्रखंड के सोहरा गांव स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मभोज सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को अदम्य साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके अलावा चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत दैहर निवासी स्वर्गीय टुकन प्रजापति के एकादश सह श्रद्धांजलि सभा में भी सांसद शामिल हुए और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह (भगवानपुर निवासी) के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम भी जाना, जो हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ चौपारण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता मुकुंद साव, अर्जुन साव, राम स्वरूप पासवान, मुकेश साव, मंडल महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, कृष्णा कुमार साव, विराज रविदास, देवेंद्र सिंह, करुणा सिंह, प्रमोद सिंह, जनार्दन सिंह, गजाधर प्रसाद, सीताराम साहू, मिथुन कुमार, गंदौरी दांगी, देव कुमार दांगी, अजय पासवान, सुरेश दांगी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *