Ad image

बरही में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला सम्पन्न, 22 स्वास्थ्य स्टॉलों पर मिली विविध चिकित्सा सेवाएँ, 756 मरीजों का हुआ जांच

jharkhandnews024@gmail.com
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला सम्पन्न, 22 स्वास्थ्य स्टॉलों पर मिली विविध चिकित्सा सेवाएँ, 756 मरीजों का हुआ जांच

संवाददाता : बरही

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, बरही में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने किया। स्वास्थ्य मेला में बतौर अतिथि जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र रजक, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, खोड़ाहर मुखिया प्रतिनिधि ख़िरोधर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, बरही पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम, पंसस अख्तरी खातून, मो सागिर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वास्थ्य मेला में लोगों की भीड़ देखी गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

- Advertisement -

मेले में कुल 22 स्टॉल लगाए गए जिनमें पंजीकरण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोरी स्वास्थ्य, एनसीडी क्लीनिक, टीबी एवं कुष्ठ रोग, मलेरिया/फाइलेरिया, नेत्र एवं ईएनटी जांच, दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ कार्ड, आयुष चिकित्सा, योग, कैंसर जागरूकता, बुजुर्ग स्वास्थ्य कार्यक्रम, एचआईवी जांच, फिजियोथेरेपी सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सा सुविधाएँ मिलती हैं। प्रमुख मनोज रजक ने कहा कि स्वास्थ्य मेला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे आमजन को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुँचना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और नियमित जांच कराने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयास से बहुत जल्द अनुमंडलीय अस्पताल को एक एम्बुलेंस की व्यवस्था मिलने जा रही है। इसके अलावा चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के लिए माननीय विधायक प्रयत्नशील है।

श्री ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के आयोजन से दूर-दराज के ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। अध्यक्षता कर रहे डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि अस्पताल में हर प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं और अधिकांश जांच भी यहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बीपीएचयू यूनिट की शुरुआत कराई जाएगी। जहां सभी प्रकार की जांच शुरू की जाएगी। नव जन्म लेने वाले बच्चों के लिए एनआईसीयू यूनिट की भी शुरुआत की जाएगी। मोतियाबिंद का ऑपरेशन सर्जन के माध्यम से कराया जाएगा। मौके पर डॉ. इंद्रजीत कुमार, बासुदेव यादव, अशोक यादव, युगल यादव, बालेश्वर यादव, बिपिन सिन्हा, हितेश राज, प्रधान लिपिक पंकज आजाद, बिजेंद्र कुमार, सुधांशु शेखर समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला में 756 मरीजों का हुआ जांच :

- Advertisement -

प्रखंड स्वास्थ्य मेले के दौरान कुल 756 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सामान्य ओपीडी में 205 मरीजों की जांच की गई, जबकि 188 मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी सेवा के अंतर्गत 101 महिलाओं की जांच की गई। शिशु रोग विभाग में 33 बच्चों का उपचार किया गया, वहीं 26 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मेले में क्षय रोग (टीबी) के 11, कुष्ठ रोग के 17, मलेरिया के 31 और फाइलेरिया के 13 मरीजों की जांच व परामर्श किया गया। गैर संचारी रोग (एनसीडी) के तहत 116 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 23 किशोर-किशोरियों को परामर्श दिया गया। नेत्र ओपीडी में 65 तथा दंत ओपीडी में 44 मरीजों का इलाज किया गया। परिवार नियोजन सेवा के तहत 56 लाभार्थियों को परामर्श एवं सुविधा प्रदान की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 21 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष ओपीडी में 156, होम्योपैथी ओपीडी में 55 तथा योग सत्र में 19 लोगों ने भाग लिया। कैंसर स्क्रीनिंग के तहत 10 लोगों की जांच की गई, जबकि वृद्धजन सेवाओं के अंतर्गत 28 बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *