Ad image

डीवीसी विस्थापित रैयतों के मालिकाना हक मामले को लेकर हज़ारीबाग डीएफओ का श्रीनगर गांव दौरा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डीवीसी विस्थापित रैयतों के मालिकाना हक मामले को लेकर हज़ारीबाग डीएफओ का श्रीनगर गांव दौरा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

बरही

बरही प्रखंड के बरसोत पंचायत अंतर्गत श्रीनगर गांव में डीवीसी द्वारा विस्थापित रैयतों को मालिकाना हक दिलाने से संबंधित मामले को लेकर हजारीबाग के डीएफओ मौन प्रकाश का आगमन श्रीनगर गांव में हुआ। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डीएफओ मौन प्रकाश ने श्रीनगर गांव का भ्रमण करते हुए भूमि से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा विस्थापित रैयतों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

- Advertisement -

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मालिकाना हक से जुड़े जो कागजात वन विभाग में लंबित हैं, उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ ने कहा कि विभागीय स्तर पर सभी तथ्यों की जांच कर ग्रामीणों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, ताकि वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान हो सके और विस्थापित रैयतों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके। मौके पर अर्जुन यादव, बासुदेव यादव, कृष्णा यादव, गणेश यादव, विजय गुप्ता, इंद्रदेव यादव, सुरेंद्र यादव, सुधाकर यादव, गोपी यादव, संजय यादव, शिवकुमार यादव, सिकंदर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *