Ad image

बरका खुर्द में मुखिया के नेतृत्व में की गयी कंबल वितरण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरका खुर्द में मुखिया के नेतृत्व में की गयी कंबल वितरण

इचाक

प्रखंड के बरका खुर्द पंचायत के अंतर्गत ग्राम बरका खुर्द, रतनपुर, काला द्वार, सायल कला, सायल खुर्द के गरीब असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पंचायत भवन बरका खुर्द में कप कपाती ठंड एवं शीतललहरी को देखते हुए मुखिया सीता कुमारी के नेतृत्व में कंबल का वितरण की गई। मौक़े पर पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार मेहता समेत पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, उप मुखिया विक्रम कुमार मेहता, वार्ड सदस्य विकास कुमार, समाजसेवी सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद मेहता एवं सुरेश प्रसाद मेहता के हाथों कंबल का वितरण किया गया।

- Advertisement -

कंबल मिलने के बाद ग्रामीणों ने इस कप कपाती ठंड में राहत का सांस लेते हुए कहा कि कंबल हम लोगों के लिए इस ठंड में काफी उपयोगी साबित होगी। मुखिया सीता कुमारी ने ग्रामीणों को ठण्ड से बचने के लिये आग्रह किया है. साथ ही साथ मुखिया ने ठंड में बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मुखिया ने सरकार से कंबल की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए कहीं की कंबल की संख्या बढ़ने से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सकेगी। और आने वाले वर्षों में ठंड को ध्यान में रखते हुए समय से पहले पंचायत को कंबल मुहैया कराने की मांग सरकार से की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *