Ad image

ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल द्वारा पिता विहीन असहाय बच्चों को कक्षा 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल द्वारा पिता विहीन असहाय बच्चों को कक्षा 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा

निदेशक के पिता स्व. श्रीकांत पाण्डेय की 27वीं पुण्यतिथि पर ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल की सराहनीय पहल

चौपारण

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल चपरीकला पांडेयबारा द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक मानवीय और प्रेरणादायक पहल की घोषणा की गई है। विद्यालय के निदेशक पंचम कुमार पाण्डेय के पूज्य पिता स्वर्गीय श्रीकांत पाण्डेय जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह विशेष घोषणा की गई, जिसे शिक्षा और संवेदना के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण घोषणा के अनुसार, जिन बच्चों के पिता नहीं हैं और जो आर्थिक व पारिवारिक रूप से असक्षम हैं, उन्हें ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से लेकर कक्षा दसवीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत चयनित बच्चों से किसी भी प्रकार का शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

- Advertisement -

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह निर्णय स्वर्गीय श्रीकांत पाण्डेय जी के सेवा, त्याग और मानवीय मूल्यों से प्रेरित होकर लिया गया है। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और किसी भी बच्चे को केवल पारिवारिक परिस्थिति के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की गई है। निदेशक पंचम कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि समाज के प्रति विद्यालय की नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि पिता विहीन बच्चों को शिक्षा का संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल, चपरीकला पांडेयबारा एक पूर्ण रूप से इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष जोर देता है। इस घोषणा से क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों और उनके अभिभावकों में आशा की नई किरण जगी है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *