दिल्ली में नितिन नवीन से मिले भाजपा नेता भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, दी नववर्ष की शुभकामनाएं
नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र व मिठाई भेंट, झारखंड आगमन का न्योता स्वीकार
हजारीबाग
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भैय्या अभिमन्यु प्रसाद ने नव वर्ष के अवसर पर दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर भैय्या अभिमन्यु प्रसाद ने उन्हें मिठाई खिलाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दीं।
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भैय्या अभिमन्यु प्रसाद ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में पूरे देश में और मजबूती के साथ अपना परचम लहराएगी।
इस दौरान भैय्या अभिमन्यु प्रसाद ने नितिन नवीन को झारखंड आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

