Ad image

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति स्थापित करने को लेकर उपविकास आयुक्त ने किया समीक्षा बैठक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति स्थापित करने को लेकर उपविकास आयुक्त ने किया समीक्षा बैठक

हजारीबाग

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में उन्होंने बिजली विभाग के संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 15 दिनों के भीतर विद्युत कनेक्शन स्थापित करना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन की स्थापना से संबंधित सीडीपीओ एवं बिजली विभाग के अभियंता द्वारा संयुक्त प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की प्रगति में तेजी लाते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करें तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट समर्पित करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह के अलावे समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *