Ad image

चंदवारा प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेला आयोजित, 260 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चंदवारा प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेला आयोजित, 260 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी

चंदवारा : दिन शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के मैदान में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, प्रखंड प्रभारी डॉक्टर मयूरी सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया l कार्यक्रम कि अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ मयूरी सिन्हा एवं मंच संचालन शैलेन्द्र तिवारी ने किया l
स्वास्थ्य मेले के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए।

- Advertisement -

इनमें पंजीकरण, सामान्य ओपीडी काउंटर, आयुष, शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत/हेल्थ कार्ड, अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच केंद्र एवं दवा वितरण के स्टॉल प्रमुख रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से कुल 260 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मोतियाबिंद जांच, नेत्र परीक्षण, टीबी जांच एवं परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। स्वास्थ्य मेला को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *