Ad image

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट

चौपारण

13 जनवरी को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से कई वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं जिसमें 4 डिलीवरी पाइप, अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। इस संयुक्त अभियान में अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही, चंद्रशेखर कुमार पुनि बरही अंचल, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण, एसआई सुनील कुमार सिंह, एएसआई बदल महतो एवं सशत्र बल, बन बिभाग शामिल रहें। पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *