Ad image

मनरेगा पर भाजपा की बयानबाजी को भ्रामक : आलोक कुमार दुबे

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा पर भाजपा की बयानबाजी को भ्रामक : आलोक कुमार दुबे

रांची

मनरेगा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश को राजनीति से जोड़ना न सिर्फ कानून, बल्कि न्यायपालिका का भी अपमान है। पूजा सिंघल को जमानत माननीय न्यायालय के आदेश से मिली है, न कि किसी सरकार की सिफारिश पर, और जमानत व दोषमुक्ति में फर्क न समझना भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है।

- Advertisement -

आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा मनरेगा को लेकर झूठ फैलाकर अपनी विफलता छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाया, भुगतान में देरी कराई और तकनीकी बाधाएं खड़ी कर गरीबों को काम से वंचित किया। वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार मनरेगा को मजबूत कर रही है, जिससे लाखों ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा गरीबों का अधिकार है, भाजपा की राजनीतिक बयानबाजी का औजार नहीं। कांग्रेस और झामुमो सरकार इस योजना को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा दोहरी राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *