युवा साथी झारखंड ने किया दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन
सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं का दिया परिचय
बरही
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर युवा साथी झारखंड द्वारा बरही प्रखंड के उज्जैना स्थित श्रीराम मैदान में पारंपरिक रूप से दही-चूड़ा एवं तिलकुट कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के सक्रिय सदस्य अनुपम मेहता के सौजन्य से संपन्न हुआ।बकार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि युवा साथी झारखंड का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सेवा की भावना पहुँचाना है।
संस्था आज के समय में सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने युवा साथी झारखंड द्वारा शिक्षा, समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की एवं संस्था के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सैकड़ों लोगों ने दही-चूड़ा एवं तिलकुट ग्रहण किया और एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन स्थल पर सौहार्दपूर्ण और उत्सवमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष सरफराज खान,कोषाध्यक्ष अजय मेहता, सह कोषाध्यक्ष शारूफ आलम मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, अनुपम मेहता, हर्ष, सरफराज, रेवल, परमेश्वर, गौतम, दीपेश, वसीम, रवि, संतोष, अंशु, प्रवीण, अरुण, सुधीर, अनिल, कृष्णा, पंकज, गोविंदा, संदीप, पिंटू, कुंदन, बिट्टू, रोहित, योगेन्द्र, रंजन, पंकज, शकील, शारूफ, रमेश, नईम, टिंकू, विक्रम आदि शामिल हुए।

