Ad image

कटकमदाग शिव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता, सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कटकमदाग शिव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता, सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा

कटकमदाग:

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कटकमदाग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में कटकमदाग धर्म योद्धा क्लब की ओर से ग्रामीण बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मस्ती के माहौल में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते नजर आए।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला संसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि अधिकतर बच्चे मोबाइल में अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर कटकमदाग शिव मंदिर महासमिति अध्यक्ष कमल साव, परमेश्वर साहू, मनीष कुमार, धनेश्वर कुमार, समाजसेवी वासुदेव साव, कारण कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *