Ad image

इचाक में नशा कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, 6 तस्कर गिरफ्तार

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इचाक में नशा कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, 6 तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर, गांजा, मोबाइल और वेट मशीन जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हजारीबाग |

इचाक थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम हदारी में स्कूल के पीछे चल रहे अवैध नशा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 2.2 ग्राम) और 10 पुड़िया गांजा (कुल 129.8 ग्राम) बरामद किया। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी जब्त की गई है। जांच किट से जांच करने पर बरामद सामग्री मादक पदार्थ पाई गई।

पुलिस ने इस मामले में इचाक थाना कांड संख्या 09/26 दिनांक 17.01.2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 21(a), 22(a), 27 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में कुछ अन्य नशा कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम: मो. सोनू, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता– स्वर्गीय मो. नसीम, निवासी– बूचरटोली, थाना सदर, हजारीबाग। राशिद हुसैन, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता– अनवर हुसैन, निवासी– सुभाष मार्ग नाला रोड, जैन मंदिर गली, थाना बड़ा बाजार ओपी, हजारीबाग। मो. शहनवाज, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता– अली हुसैन, निवासी– जाकिर हुसैन रोड, गौस नगर, थाना बड़ा बाजार ओपी, हजारीबाग। मनोज कुमार मेहता, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता– स्वर्गीय भीम नारायण मेहता, निवासी–करियातपुर, थाना इचाक। करण कुमार, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता– कृष्ण प्रसाद मेहता, निवासी– हदारी, थाना इचाक। और विवेक कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता– मोती प्रसाद मेहता, निवासी– करियातपुर, थाना इचाक शामिल हैं। सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि हजारीबाग जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *