जैन भवन में मिलन समारोह का आयोजन कई संगठन एवं समाज के लोग शामिल हुए
मिलन समारोह जैसा आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देता है : तारा कांत शुक्ला
सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों पर राजनीति का मुख्य उद्देश्य हो: विवेकानंद सिंह
राजनीति लोकतंत्र एक शक्ति है कमजोर करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं : दिनेश सिंह राठौर
हजारीबाग |
राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच सामाजिक समरसता और आपसी संवाद को मजबूती देने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी सुदेश चंद्रवंशी के द्वारा एक भव्य स्वागत एवं मिलन समारोह का आयोजन जैन भवन, बड़ा बाजार, हजारीबाग में किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक एकता, सौहार्द और विकास पर केंद्रित संवाद को आगे बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजनीति लोकतंत्र की शक्ति है लेकिन सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं। मिलन समारोह जैसे आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और तनावपूर्ण माहौल में संवाद का सेतु बनते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक ताराकांत शुक्ला, पूर्व विभाग संघचालक गंगाधर दुबे, पूर्व जिला संघ चालक ज्ञानचंद मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ बी के सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौड़,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, मनोज नारायण भगत, डॉ प्रकाश कुमार, कुणाल दुबे, जयनारायण मेहता, शेफाली गुप्ता, नरेंद्र प्रसाद, नाई समाज के अध्यक्ष छेदी ठाकुर, चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, तेली समाज के श्याम किशोर प्रसाद, रविंद्र लाल, अजीत गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तनवीर अहमद, मोहम्मद रफीक,मनोज वर्मा, पिंटू चंद्रवंशी, मनोज कुमार वर्मा, प्रोफेसर मुकेश प्रसाद, राम किशोर सावंत, अनिल साहू, विजय साहू, जैन समाज के मंत्री संजय जैन अजमेरा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश जैन, सिख समाज के प्रधान परमीत सिंह, आनंद कालरा गुरुप्रीत सिंह, कलतार सिंह, मालाकार समाज के अध्यक्ष भोला भगत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भगत, महेंद्र ठाकुर, सरदार सतपाल सिंह, विश्वकर्मा लोहार समाज के कपिल देव विश्वकर्मा, रौनियार समाज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, महिला कमेटी के अध्यक्ष रेनू गुप्ता, संजय अग्रवाल अंकित अग्रवाल, सुरेंद्र खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, भूमिहार समाज के रामप्रवेश ठाकुर, मुकुल शर्मा, हितेश रंजन, कुशल खंडेलवाल, केसरवानी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास केसरी, शैलेश कुमार चंद्रवंशी, राजन वर्मा, राकेश वर्मा, अमरदीप कुमार, आकाश जैन, देवेंद्र जैन, राजेश प्रजापति, डी के राणा सरयू बिहार,उदय वर्मा, जितेंद्र कुमार जैन, तन्मय सरकार,अतिशय जैन, राम शंकर सिंह, श्वेताभ कुमार, सुजेश कुमार, अमित कुमार जैन, बिपिन जैन, नरेंद्र जैन पप्पू, अमित गुप्ता, लखन निषाद, बाल गोविंद निषाद, दिलीप कुमार सोनी, उपेंद्र सिन्हा, तुलसी प्रसाद, मोहम्मद जमालुद्दीन,दिलशाद सिद्दीकी, गुलाम जिलानी, रागीव अनवर, रोहित बजाज,मोहित वर्मा, अभिनव वर्मा, महेंद्र वर्मा, उमेश प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार मोदी चौरसिया, मॉल मोदी चौरसिया, महेंद्र राम, मुकेश मालाकार, ओम प्रकाश पांडे, संजय कुमार दास, ममता चंद्रवंशी, मोना चंद्रवंशी, बॉबी जैन,मोना मोदी, रवि शंकर महाजन, मनोज जैन, सोनीत जैन, दुर्गा राम चंद्रवंशी, एवं सैकड़ो राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया
कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेश चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

