हजारीबाग के कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी की एसआईआर मास्टर ट्रेनिंग में भाग लिया, पार्टी की चुनावी रणनीति मजबूत
बरही
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एस आई आर प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मास्टर ट्रेनिंग में हजारीबाग जिला से कांग्रेस के पूर्व ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवेज आलम और जिला नेता बबलू मेहता चयनित होकर विशेष रूप से शामिल हुए। ट्रेनिंग के दौरान विशेष रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,सीएलपी लीडर प्रदीप यादव, सह सीएलपी लीडर राजेश कच्छप , एआईसीसी ट्रेनर राहुल बल, कनेट सेंटर हेड सुनीत शर्मा सहित कई वरिष्ट नेता मौजूद रहें। इनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने वोटर वेरिफ़िकेशन, बूथ मैनेजमेंट, एसआईआर प्रक्रिया की चुनौतियों और पार्टी की मजबूत रणनीति पर गहन चर्चा की।
मास्टर ट्रेनिंग का उद्देश्य था कि हर योग्य वोटर का नाम इलेक्टोरल रोल में शामिल रहे और कोई भी अन्याय न हो। हजारीबाग से शामिल बरही विस क्षेत्र कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि यह ट्रेनिंग हमें नई ऊर्जा दे गई है। अब हम जिले में घर-घर जाकर वोटरों की आवाज उठाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे। प्रवेज आलम और बबलू मेहता ने भी पार्टी की एकजुटता और जीत के संकल्प पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस ट्रेनिंग को सफल बताते हुए कहा कि अब असली काम शुरू। एसआईआर के दौरान हर बूथ को मजबूत बनाना और कांग्रेस की मज़बूती सुनिश्चित करना हैं ।

