Ad image

पाश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जीत के पश्चात पोटका लौटी देवी कुमारी भूमिज का हुआ जोरदार स्वागत

Suresh Mahapatra
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पाश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जीत के पश्चात पोटका लौटी देवी कुमारी भूमिज का हुआ जोरदार स्वागत

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

Contents
पाश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जीत के पश्चात पोटका लौटी देवी कुमारी भूमिज का हुआ जोरदार स्वागतपोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्टपश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के दमदार जीत पर देश भर के साथ साथ पोटका में भी उत्सव का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता खुशी के उत्साह को दिखाते हुए भारत माता की जय आदि नारों से गूंज उठा।चुनाव नतीजे के बाद घर वापसी कर रही हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी का माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर जोरदार स्वागत किया गया। पोटका चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशवर्धक शानदार तरीक़े से भारत माता की जय,वंदे मातरम् ,जय श्री राम, भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद जैसे कई ज़ोरदार नारों और पठाखों की आतिशबाजी के साथ मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज का स्वागत किया गया।मुखिया सह भाजपा नेत्री ने बंगाल का रसगुल्ला, मिठाई और झाड़ग्राम का मोदी जी स्पेशल झालमुड़ी खिला कर जीत की शुभकामनाएँ दीं ।बतादें पोटका से देवी कुमारी भूमिज को पश्चिम बंगाल के बलरामपूर विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के कोठरिया विधानसभा की विधायिका निक्की हेम्ब्रम जी ने बलरामपुर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी बना कर भेजा गया था । इस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे श्री जलधर महतो ने जीत का परचम लहराते हुए118421 (+35051)वोटो से जीत कर पश्चिम बंगाल की धरती पर दमदार जीत हासिल की। देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत मात्र एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अटूट भावना का जीवंत प्रतीक है। 2021 के चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस अदम्य साहस, धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती का सामना किया, वही आज इस परिवर्तन की मजबूत नींव बनकर सामने आया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की सशक्त रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्नितिन नवीन अथक परिश्रम ने इस जनआंदोलन को नई दिशा प्रदान की। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता ने गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचकर राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाया, जो इस सफलता का मूल आधार बना। पश्चिम बंगाल, जो सदैव बलिदान, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भूमि रही है, जहां असंख्य वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, आज फिर उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नए युग की ओर अग्रसर है। यह विजय उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और समर्पित समर्थकों को समर्पित है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और कभी हार नहीं मानी। साथ ही, असम और पुडुचेरी की जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को पुनः जनादेश देना लोकतंत्र में विश्वास और विकास की राजनीति पर मुहर है। वहां के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को इस ऐतिहासिक विश्वास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि एक संकल्प है, एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का। किसी जमाने में अरब सागर के तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है। सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है। बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं तुष्टिकरण के बल पर सत्ता हासिल करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहाँ बनने जा रही भाजपा सरकार “एक अरसे से उपेक्षित” इस क्षेत्र के आदिवासियों/ मूलवासियों के विकास पर विशेष ध्यान देगी।इस अवसर पर पोटका के मंडल अध्यक्ष सनत कुमार , दुलाल मंडल,पिंटू पुरान, सौरभ मंडल, मुनीलाल सरदार, गोरा कर्माकर, सुभाशीष मंडल, विकाश मंडल,आदि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के दमदार जीत पर देश भर के साथ साथ पोटका में भी उत्सव का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता खुशी के उत्साह को दिखाते हुए भारत माता की जय आदि नारों से गूंज उठा।चुनाव नतीजे के बाद घर वापसी कर रही हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी का माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर जोरदार स्वागत किया गया। पोटका चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशवर्धक शानदार तरीक़े से भारत माता की जय,वंदे मातरम् ,जय श्री राम, भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद जैसे कई ज़ोरदार नारों और पठाखों की आतिशबाजी के साथ मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज का स्वागत किया गया।मुखिया सह भाजपा नेत्री ने बंगाल का रसगुल्ला, मिठाई और झाड़ग्राम का मोदी जी स्पेशल झालमुड़ी खिला कर जीत की शुभकामनाएँ दीं ।बतादें पोटका से देवी कुमारी भूमिज को पश्चिम बंगाल के बलरामपूर विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के कोठरिया विधानसभा की विधायिका निक्की हेम्ब्रम जी ने बलरामपुर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी बना कर भेजा गया था । इस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे श्री जलधर महतो ने जीत का परचम लहराते हुए118421 (+35051)वोटो से जीत कर पश्चिम बंगाल की धरती पर दमदार जीत हासिल की।
देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत मात्र एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अटूट भावना का जीवंत प्रतीक है। 2021 के चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस अदम्य साहस, धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती का सामना किया, वही आज इस परिवर्तन की मजबूत नींव बनकर सामने आया है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की सशक्त रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्नितिन नवीन अथक परिश्रम ने इस जनआंदोलन को नई दिशा प्रदान की। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता ने गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचकर राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाया, जो इस सफलता का मूल आधार बना।
पश्चिम बंगाल, जो सदैव बलिदान, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भूमि रही है, जहां असंख्य वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, आज फिर उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नए युग की ओर अग्रसर है। यह विजय उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और समर्पित समर्थकों को समर्पित है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और कभी हार नहीं मानी।
साथ ही, असम और पुडुचेरी की जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को पुनः जनादेश देना लोकतंत्र में विश्वास और विकास की राजनीति पर मुहर है। वहां के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को इस ऐतिहासिक विश्वास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि एक संकल्प है, एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का।
किसी जमाने में अरब सागर के तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”
आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है। सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है।
बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं तुष्टिकरण के बल पर सत्ता हासिल करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहाँ बनने जा रही भाजपा सरकार “एक अरसे से उपेक्षित” इस क्षेत्र के आदिवासियों/ मूलवासियों के विकास पर विशेष ध्यान देगी।इस अवसर पर पोटका के मंडल अध्यक्ष सनत कुमार , दुलाल मंडल,पिंटू पुरान, सौरभ मंडल, मुनीलाल सरदार, गोरा कर्माकर, सुभाशीष मंडल, विकाश मंडल,आदि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *