। सोनू कुमार की रिपोर्ट
भंडरा (लोहरदगा): भंडरा प्रखंड के ठाकुरबाड़ी प्रांगण में 7 दिनों का कथा सह कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन का शुभ आरंभ भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना कर की गई । इस पावन अवसर पर पुजारी विभाकर पाठक द्वारा विधिवत बजरंग बली की पूजा-अर्चना के साथ श्री राम जी की आरती के साथ झंडोत्तोलन कर प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।आयोजक राधा मोहन शर्मा ने बताया कि 8 मई से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का विधिवत प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के साथ जिला से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिसके बाद कथा 7 दिनों तक चलेगा जिसमें सभी श्रद्धालु आ कर पूजन करेंगे वही राधामोहन शर्मा ने यह भी बताया कि कथा के प्रतिदिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है। सुजीत वैद, प्रदीप वैद द्वारा बताया गया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद्भागवत कथा एवं विभिन्न भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इसे सफल बनाने में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।अवसर पर मुख रूप से ईश्वरी मोहन शर्मा, राजू शर्मा,भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के साथ मुकुल अधिकारी, लोकेश दुबे, भीम साहू, अनिल साहू, प्रकाश कुमार दीप, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, संजय उरांव, भजन पांडा, अमित गुप्ता, चंदन लहेरी, के साथ कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
