WhatsApp Group Join Now
मिलन बिथी +2 उच्च विद्यालय का 2nd टॉपर बना विष्णु पाल
Contents
मिलन बिथी +2 उच्च विद्यालय का 2nd टॉपर बना विष्णु पालसुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्टगुड़ाबांधा प्रखण्ड अंतर्गत मिलन बिथी +2 उच्च विद्यालय ज्वालकाटा के बिष्णु पॉल ने झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा फल में विद्यालय 2nd टॉपर 2026 बनकर सभी को गौरंबित किया है ।विद्यालय के साथ साथ परिजन एवं ट्यूशन टीचर आशीष करण ने उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। आशीष करण ने कहा विष्णु हमेशा पढ़ने में तेज है और पढ़ाई के प्रति उनमें जूनून है। वहीं बिष्णु पॉल के पिता पंचायत में उप मुखिया के साथ साथ एक किसान हैं और उन्होंने कहा बेटे ने आज उनका समाज में मान सम्मान बढ़ाया है,मुझे गर्व है ।उसके पढ़ाई में हमारा सहयोग हमेशा रहेगा। विष्णु पाल ने अपने सफलता का श्रेय माता – पिता , विद्यालय के शिक्षक गण के साथ ट्यूशन शिक्षक आशीष कुमार करण को दिया है।उन्होंने कहा मेरी दीदी मुझे पढ़ाई में बहुत मदद की है और हमेशा मुझे मार्गदर्शन करती है। वो आगे की पढ़ाई साइंस में करना चाहता है।इंजीनियर बनना उनका सपना है।बिष्णु का मानना है जब जिद कुछ अच्छा करने की हो तो परेशानी खुद वो खुद अपना रास्ता बदल देती है।
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

