WhatsApp Group Join Now
डालसा की न्याय रथ ने पोटका में लगाई कानूनी जागरूकता शिविर
Contents
डालसा की न्याय रथ ने पोटका में लगाई कानूनी जागरूकता शिविरडालसा की न्याय रथ पहुंची पोटका प्रखण्ड ,लगाई कानूनी जागरूकता शिविर। नालसा दिल्ली , झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूक सह जनसंपर्क अभियान के तहत आज पोटका प्रखण्ड पहुंची। डालसा की न्याय रथ माटकु पंचायत अंतर्गत धूमकुड़िया भवन में एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता शिविर लगाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव सौरभ त्रिपाठी, विदेश सिन्हा,चीफ(एल.ए.डी.सी)जमशेदपुर डालसा के पैनल लॉयर पंकज कुमार उपस्थित थे। जिनके द्वारा डालसा के कार्य और उद्देश्य,मौलिक अधिकार और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल श्रम,डायन प्रथा,नशा मुक्ति,पोस्को एक्ट आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं नालसा का हेल्फ लाइन नंबर 15100 एवम चाइल्ड लाइन नंबर 1098 के माध्यम से हम कैसे मदद पा सकते हैं इस बात की जानकारी दिया।विद्युत विभाग से सम्बंधित एक मामले भी डालसा सचिव में संज्ञान में आया उन्होंने विभाग को पत्राचार कर पीड़िता को त्वरित न्याय दिलवाने का भरोसा दिए।कस्तूरबा के बच्चियों को डालसा सचिव ने पूरे मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दिया एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभ कामनाएं दी बड़े बुजुर्ग माता पिता एवं गुरुजनों को सम्मान करने को कहा।कोई भी आपराधिक मामले की अगर जानकारी हो तो निडर हो कर स्थानीय थाना में या डालसा कार्यालय में शिकायत करने को कहा। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है।इस कार्यक्रम में कस्तूरवा गाँधी बालिका विद्यालय के वर्डेन रूमा हालदार,लीगल लिट्रेसी क्लब की सूचिता कुमारी,ज्योति सागर,शिक्षीका गण,छात्राएं एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,मकरो कर्मकार आदि मौजूद थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

