प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पोटका की थर्ड टॉपर बनी गायत्री भकत, बैंक में सेवा देने का है सपना
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा जारी 10 वीं परीक्षा परिणाम में पोटका प्रखण्ड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की गायत्री भकत ने विद्यालय में 87.40 % अंक के साथ तीसरा स्थान लाकर विद्यालय एवं अपने माता पिता , परिवार का नाम रौशन किया है।बतादे चांदपुर गांव निवासी टीकाराम भकत पेशे से मजदूरी का काम करते हैं ।उन्होंने कहा बच्चों के पढ़ाई में कभी कोई बाधा आने नहीं दी । आगे उसे पढ़ाई में हर संभव सहयोग करूंगा ।बेटी गायत्री भकत ने कहा मेरे सफलता का श्रेय शिक्षक शिक्षिका एवं माता पिता , परिवार जनों को दूंगी।उन्होंने कहा आगे पढ़ कर में बैंक में सेवा देना चाहुंगी।आगे बच्चों से अपील करते हुए कहा एकाग्रता सफलता का मूल मंत्र है।पढ़ाई एकाग्रता और समर्पित होकर करने से सफलता आपकी कदम चूमेगी।