Ad image

भंडरा में स्वस्थ-सस्ता सफर, प्रखंड कमिटी ने बांटी 30 साइकिलें, मंगलवार को फिर होगा वितरण।

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260615 WA0045सोनू कुमार की रिपोर्ट

 

- Advertisement -

भंडरा/लोहरदगा: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सोमवार को भंडरा प्रखंड में एक सराहनीय मानवीय कार्य देखने को मिला। अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी की पहल पर साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 30 लोगों को साइकिल प्रदान की गई। यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनी, बल्कि जरूरतमंदों के लिए आवागमन को सुगम बनाने का एक प्रयास भी है। प्रखंड सदर आफताब आलम ने जानकारी दी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइकिल का स्टॉक सीमित है, अतः जो भी इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे तुरंत संपर्क कर अपनी बुकिंग करा लें। साइकिल की कीमत मात्र 2,700 रुपये। पैसा पहले नहीं, बल्कि साइकिल हैंडओवर करने के समय ही भुगतान करना है। मंगलवार, सुबह 10:00 बजे से। अंजुमन दफ्तर, भंडरा, समाज के गणमान्य रहे मौजूद इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। वितरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकार शकील अहमद, सूरज कोचिंग सेंटर के संस्थापक मंगल विश्वकर्मा, फारुक अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *