WhatsApp Group Join Now
तेज रफ्तार बोलोरो सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटा ,कई सवारी घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
तेज रफ्तार बोलोरो सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटा ,कई सवारी घायल, घायलों को भेजा गया अस्पतालकोवाली थाना अंतर्गत हाता तिरिंग नेशनल हाईवे 220 पर गुरुवार दोपहर दारुसाई गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या जेएच 10 ए एच 8520 ओडिशा से हाता की ओर जा रहा था जो तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो में लगभग 5 से 8 व्यक्ति सवार थे , लेकिन इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को ईलाज हेतु ओडिशा ले जाया गया है।

