WhatsApp Group Join Now
झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का स्कूली बच्चों में लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान जारी
Contents
झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का स्कूली बच्चों में लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान जारी शिक्षा केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं बल्कि बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा का बिकास करना भी है।साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से स्कूली बच्चों के अंदर सृजनी प्रतिभा अर्थात साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए राजनगर प्रखंड में सम्पर्क अभियान चलाया गया, जिसमें झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे, परिषद के अध्यक्ष भवतारन मण्डल तथा परिषद के सक्रिय सदस्य स्वपन कुमार मण्डल ने भाग लिया।इसके तहत आज सरस्वती शिशु मंदिर हैंसल,इटापुकुर उच्च विद्यालय,जे एन भी सिजुलता, इदल उच्च विद्यालय और छोटानागपुर कॉलेज हैंसल में परिषद के प्रतिनिधि मण्डल जाकर प्रधान शिक्षकों से मिलकर स्कूली बच्चों में स्कूल स्तर से स्वरचित कविता, स्वरचित कहानी और लेख प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए अनुरोध किया तथा सूचना पत्र के साथ झारखण्ड प्रभा की प्रति भेंट की गई। प्रतियोगिता 15 जुलाई तक कराने का अनुरोध किया गया तथा अपने स्तर से परिणाम घोषित करके 17 जुलाई तक परिषद को सूचित करने का अनुरोध किया गया। हर विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियो का नाम भेजना है अपनी रचनाओं के साथ। रचनाएं उत्कृष्ट होने पर झारखण्ड प्रभा में प्रकाशित की जायेगी। उन सभी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता 2 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का विषय अलग रहेगा ।सभी सफल प्रतिभागियों को परिषद के वार्षिक उत्सव 11 अक्टूबर 2026 को पुरस्कृत किया जायेगा।हर विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने परिषद की इस प्रयास को काफ़ी सराहा और अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिया।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

